सतपुली। पौड़ी जनपद के सतपुली नगर पंचायत से बीते 24 अक्टूबर करवा चौथ के दिन से गायब विवाहित महिला कल सोमवार को स्वयं सतपुली थाने में पहुंच गई। जहा विवाहिता के ससुराल जाने से इनकार करने पर दोनों पक्षों की लिखित सहमति के बाद विवाहिता को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
सतपुली थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सतपुली निवासी 26 वर्षीय रजनी देवी पत्नी प्रीतम सिंह बिना बताये घर से कहीं चली गई थी। जिसकी एफआईआर उसके पति प्रीतम सिंह ने सतपुली थाने में उसी दिन दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश शुरू कर दी थी, इसी बीच सोमवार दोपहर को अचानक गुमशुदा रजनी देवी खुद थाने में पहुंच गई। और स्वयं की मर्जी से अपने परिचित के यहां जाने की बात कहकर ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा ससुरालियों व मायके से महिला की मां को बुलाया गया। दोनों पक्षों के लिखित सहमति के बाद महिला को उसकी मां के साथ भेज दिया गया।