मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मानसी नेगी ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 13, 2022 11:15 अपराह्न

देहरादून : राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने फिर परचम लहराया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली जिले की एथलीट मानसी नेगी ने गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किमी रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक हास‍िल किया। मानसी नेगी की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। इसके साथ ही लोग सोशल मीडि‍या के माध्‍यम से मानसी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

मानसी नेगी ने National Junior Athletics Championship में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

असम के गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। जिसमें उत्तराखंड की मानसी नेगी (Mansi Negi) ने 10 किमी. रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मानसी ने 47:30:94 (लगभग 47 मिनट 30 सेकेंड) मिनट में वाॅक रेस पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम क‍िया।

पिता के निधन से बाद विषम परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार

उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली मानसी नेगी का जीवन काफी संघर्षशील रहा है। जिले के दशोली विकासखंड स्थित मजोठी गांव की मानसी नेगी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल पहले निधन हो गया था। वह कोठियाल सैंण कस्बे में मोटर वर्कशॉप चलाते थे। बचपन से ही खेल की दुनिया में कुछ बड़ा करने की चाह रखने वाली मानसी ने इन विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपनी लगन व मेहनत से लगातार आगे बढ़ती रहीं। मानसी नेगी के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने ही गोपेश्वर में रहकर उनका का पालन पोषण किया।

कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं मानसी नेगी

मानसी नेगी वर्ष 2018 से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि, मानसी नेगी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मानसी (Mansi Negi) इससे पहले कई पदक जीत चुकी हैं। मानसी ने इसी साल जून महीने में गुजरात में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किलोमीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.