posted on : जून 28, 2022 10:40 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में 27 जून 2022 को थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत एक परिवार मथुरा से घूमने आया था। परमार्थ निकेतन के आसपास भ्रमण के दौरान उनकी बच्ची आयुषी उम्र ३ वर्ष अपने माता पिता से बिछड़ गई। जिसकी सूचना उनके द्वारा आरक्षी पवन मैखुरी को दी गयी। उक्त आरक्षी द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर मात्र आधा घण्टे के भीतर खोजकर आयुषी को उनके माता पिता के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर आयुषी के माता-पिता द्वारा आरक्षी पवन मैखुरी का आभार प्रकट कर उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।