posted on : जून 30, 2022 11:20 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी द्वारा जारी वाद संख्या- 148/2019, धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सौरभ उर्फ़ लक्ष्मण पुत्र हीरा लाल, निवासी अमवा मझार, पो० अमवा मझार, वार्ड न० 09, थाना वेतिया, जनपद चम्पारण बिहार, हाल निवास शीशम झाडी , मेट्रो आइसक्रीम, ऋषिकेश, थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 29 जून 2022 को मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियुक्त का नाम पता
- सौरभ उर्फ़ लक्ष्मण पुत्र हीरा लाल, निवासी अमवा मझार, पो० अमवा मझार, वार्ड न० 09, थाना वेतिया, जनपद चम्पारण बिहार, हाल निवास शीशम झाडी, मेट्रो आइसक्रीम, ऋषिकेश, थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या- 148/2019, धारा- 380/411 भादवि।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक मनोज रावत
- आरक्षी 393 ना0पु0 अनिल यादव