posted on : नवम्बर 9, 2021 4:10 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्यामदत्त नोटियाल के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 08 नवम्बर 2021 को थाना पशुलोक बैराज रोड़ लक्ष्मणझूला से 02 अभियुक्त दरमियान सिंह व विक्रम सिंह को वाहन संख्या UK13A-1515 (महेन्द्रा स्कार्पियों) में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 48 केन बियर का परिवहन करते हुये गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 25 व्यक्तियों के विरूद्ध 25 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं. 26/2021 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- दरमियान सिंह पुत्र स्व0 अवतार सिंह नि0- ग्राम- गेठाणा बांगर, पो0ओ0- बांगर, थाना- रुद्रप्रयाग, जनपद-रुद्रप्रयाग, उम्र-52 वर्ष।
- विक्रम सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी-उपरोक्त, उम्र-44 वर्ष
बरामद माल
- 24 बोतल रायल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब
- 48 केन अवैध बियर
- प्रयुक्त वाहन सं.- UK13A-1515 (महेन्द्रा स्कार्पियों)
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल
- आरक्षी 136 नापु सुरेन्द्र मेहरा
- हो.गा. 1518 सूरजभानू