posted on : मई 15, 2022 2:47 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : थाना लक्ष्मणझूला पर 14 मई 2022 को वादी मनोज सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी-गट्टूघाट, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी द्वारा अपने कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी (उम्र 22 वर्ष) की अभियुक्त गण द्वारा मारपीट कर हत्या करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0-18/2022, धारा- 302/307/34/504 भा0द0वि0 अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा आमजमानस के साथ हो रही मारपीट/हत्या की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना संकलन के आधार पर अभियुक्त अजय चौहान उर्फ अज्जू को 15 मई 2022 समय प्रातः 6:55 बजे एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अजय चौहान उर्फ अज्जू (उम्र 40 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश चौहान, निवासी -91 चांदपुरी कॉलोनी अंबाला कैंट, हरियाणा, हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील रावत- लक्ष्मणझूला
- आरक्षी रोहित कुमार- लक्ष्मणझूला