posted on : नवम्बर 24, 2021 4:28 अपराह्न
लक्ष्मणझूला/पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 22 नवम्बर 2021 को अभियुक्त आशीष राणा को दौबाटा तिराहा के पास से अवैध स्मैक का सेवन करने एवं 01 पुडिया अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा माह जनवरी से अब तक NDPS ACT के तहत कुल 61 व्यक्तियों के विरुद्ध 58 अभियोग पंजीकृत कर 330 किलो 474 ग्राम अवैध गांजा, 3963.37 ग्राम चरस एवं 160.12 ग्राम स्मैक बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
अभियुक्त का नाम पता
- आशीष राणा पुत्र सतेन्द्र सिंह राणा निवासी- थापड़ फार्म उमेरीसैन, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र- 25 वर्ष।
बरामद माल
- 01 पुडिया अवैध स्मैक
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 29/2021 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार
- महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी
- आरक्षी 34 नापु मुकेश कुमार
- आरक्षी 13 नापु भीम सिंह