posted on : जनवरी 3, 2022 4:45 अपराह्न
लैन्सडाउन : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 02 जनवरी 2022 को कोतवाली लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुयी कि सदर बाजर लैन्सडाउन में नमन कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान में आग लग गयी है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया गया। जिससे कि एक बड़ा हादसा होने एवं बड़ी जनधन की हानि होने से टल गया। पुलिस द्वारा किये गये उक्त कार्य की स्थानीय जनता ने भूरी-भूरी प्रशंशा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद
- आरक्षी 202 ना0पु0 राहुल फोर
- आरक्षी 744 ना0पु0 सुरेन्द्र
- आरक्षी 265 ना0पु0 विनीत
- आरक्षी 79 ना0पु0 प्रशान्त कुमार
- आरक्षी 427 ना0पु0 विनोद चौहान
- होमगार्ड प्रदीप
- होमगार्ड उत्तम