posted on : जनवरी 19, 2022 3:21 अपराह्न
लैंसडाउन : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में लैंसडाउन पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत 18 जनवरी 2022 को अभियुक्त आलोक शाह को 06 बोतल, 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ निकट गांधी चौक लैंसडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लैंसडाउन पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 02/2022 धारा- 60 (1) आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- आलोक शाह पुत्र ठाकुर लाल शाह (उम्र-36 वर्ष), निवासी वकील महोल्ला लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 06 बोतल 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज़ अहमद
- आरक्षी 444 ना0पु0 सुरेन्द्र कुमार
- आरक्षी 79 ना0पु0 प्रशांत कुमार