posted on : जून 28, 2022 10:21 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वरा जारी वाद संख्या- 836/2018, धारा 168 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मेहरबान सिंह नेगी पुत्र शेखर सिंह नेगी, ग्राम पदमपुर मोटाढ़ाक, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 27 जून 2022 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियुक्त का नाम पता
- मेहरबान सिंह नेगी पुत्र शेखर सिंह नेगी, ग्राम पदमपुर मोटाढ़ाक, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या- 836/2018, धारा 168 एनआई एक्ट
पुलिस टीम
- महिला उपनिरीक्षक दीपा मल्ल
- आरक्षी 433 ना0पु0 विकास गैरोला
- आरक्षी 157 ना0पु0 अनुज कुमार