posted on : अक्टूबर 10, 2021 2:10 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 09 अक्टूबर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत आईटीआई कॉलेज हल्दुखाता से 200 मीटर पहले फैक्ट्री तिराहा की तरफ से एक व्यक्ति प्रकाश सिंह रौथाण, उम्र- 40 वर्ष को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 व्यक्तियों के विरूद्ध 16 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 238/202, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- प्रकाश सिंह रौथाण पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह रौथाण, निवासी-ग्राम तेलीवाड़ा, किशनपुर, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र-40 वर्ष
बरामद माल
- 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी 418 नापु शिव शंकर भट्ट
- आरक्षी 62 नापु सूरजभान
- आरक्षी 272 नापु संजीव कुमार