posted on : जनवरी 12, 2022 5:59 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर स्कूल न.- 03 लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार के पास से एक महिला रिहाना परवीन को मय चार खुर, 50 किलो गौ मांस, पाटल, छुरी व तराजू बाट के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में संलिप्त उसके अन्य 03 साथी मौके से फरार हो गये। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर गौ वंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा महिला अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
महिला अभियुक्त का नाम पता
- रिहाना परवीन पत्नी स्व0 अनीस, निवासी स्कूल न0- 03, लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 35 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 17/2022, धारा- 3/5/11/1 गौ वंश अधिनियम
बरामद माल
- 04 खुर, 50 किलो गौ मांस, पाटल, छुरी व तराजू बाट
वांछित अभियुक्तों का नाम पता
- शहजाद कुरैशी उर्फ मैगी पुत्र मोहनसीन, निवासी मौ0 हवेली, थाना नजीबाबाद (उ0प्र0)
- वाहिदा कुरैशी पुत्र अज्ञात, निवासी तेलियों मौहल्ला नगीना, बिजनौर (उ0प्र0)
- कशीम कुरैशी उर्फ बुल्ला पुत्र शहीद, निवासी मजाफ्तागंज, थाना नजीबाबाद (उ0प्र0)
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक विनोद कुमार
- महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
- आरक्षी कुलदीप
- आरक्षी आकाश मीणा
- आरक्षी अमित कुमार
- आरक्षी गौरव यादव