posted on : सितम्बर 29, 2021 1:52 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 28 सितम्बर 2021 को अभियुक्त नवभारत को कोड़िया पुल के पास से 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त दीपक सिंह को 54 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब के साथ झूलाबस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर में आबकारी अधिनियम के तहत अब तक कुल 12 व्यक्तियों के विरूद्ध 12 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 220/2021, धारा 60 आबकारी अधि. बनाम नवभारत
- मु.अ.सं.- 222/2021, धारा 60 आबकारी अधि. बनाम दीपक
अभियुक्त का नाम पता
- नवभारत पुत्र मंगू निवासी कोड़िया पुल नजीबाबाद रोड़, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र-45 वर्ष
- दीपक सिंह रावत पुत्र लाल सिंह रावत निवासी- झूलाबस्ती ट्यूबवैल के पास, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 38 वर्ष
बरामद माल
- 105 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- कान. 53 नापु गौरव यादव
- कांस्ट 425 नापु चन्द्रपाल
- कान्स. 20 नापु आकाश मीणा
- कान्स. 276 नापु कुलदीप