posted on : सितम्बर 30, 2021 2:41 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 29 सितम्बर 2021 को एक व्यक्ति अर्जुन सिंह को धुमाकोट तिराहा दुगड्डा के पास से 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर में आबकारी अधिनियम के तहत अब तक कुल 14 व्यक्तियों के विरूद्ध 14 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 224/2021, धारा 60 आबकारी अधि.
अभियुक्त का नाम पता
- अर्जुन सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी- पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 54 वर्ष।
बरामद माल
- 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दीपक पंवार
- कान्स. 208 नापु प्रकाश चन्द्र
- कान्स. 247 नापु चण्डीप्रसाद उनियाल