कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में आजाद हिंद फौज के संस्थापक व स्वंतत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जंयती को धूमधाम मनाया गया।गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम नेता जी सुभाष चंन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस का क्रांतिकारी स्लोगन तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देकर नौजवानों व सेना के जवानों में आजादी के संघर्ष में प्राण फूंकने का काम किया है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकारों की गलत नीतियों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें महापुरूषों की छबि को खराब कर रहे है, तथा महापुरूषों को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन वृतांत की विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस मौके पर कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जीवन एवं क्रियाकलापों के आधार पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र भंडारी, मीना बटुवाण, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, विनीता भारती, प्रीति सिंह, सुनीता धस्माना, राजेन्द्र गुसाई, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कुंवर सिंह रावत, केशर सिंह चौहान, भूपाल सिंह गुसांई, विजय माहेश्वरी, हिमांशु बहुखंडी, विजय नारायण सिंह, राधेश्याम भाटिया, आशुतोष वर्मा, दर्शन सिंह रावत, ताजबर सिंह रावत, बीना देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discussion about this post