posted on : मई 1, 2022 6:16 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों,अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त बन्टी कुमार को 52 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध शराब के साथ टाटा मोटर्स इन्डस्ट्रियल एरिया रोड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 122/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- बन्टी (उम्र-41 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री जमुना प्रसाद निवासी-सण्डे मार्केट सिम्बलचौड़, थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल।
बरामद माल
- 52 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- आरक्षी 454 ना0पु0 बिमल सिंह
- आरक्षी 429 ना0पु0 हर्षवर्धन सिंह
- आरक्षी 272 ना0पु0 संजीव कुमार