posted on : मार्च 10, 2022 5:28 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर है। पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। लेकिन, अब जो बड़ी खबर है, वो यह है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव हार गए हैं। खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने जीत हासिल की है। भुवन कापड़ी हमेशा से ही सीएम धामी के सबसे बड़े विरोधी माने जाते रहे हैं। पिछले चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी से भुवन कापड़ी हार गए थे। उधम सिंह नगर की सबसे चर्चित सीट खटीमा जहां से बीजेपी के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में हैं वो पार्टी के हाथ से निकलती दिख रही है। यहां पर पुष्कर सिंह धामी को करीब 5180 वोटो से कांग्रेस के भुवन चंद कापड़ी ने हरा दिया है।