posted on : जुलाई 18, 2021 7:19 अपराह्न
चमोली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरेला पर्व पर मिशन 11 हजार पौधरोपण संकल्प अभियान के तीसरे दिन रविवार को भविष्यबद्री, शुभांई, तपोवन, रिंगी, बडागांव होकर विरही पहुॅचे। जहाॅ ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से पूर्व सीएम का स्वागत अभिनंदन किया। सभी स्थानों पर वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरेला महोत्सव के तहत उन्होंने पूरे राज्य में 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जिसमें से 11 हजार पौध चमोली जिले में लगाई जा रही है। कहा कि संकल्प अभियान के तहत ऐसे पौध लगाए जा रहे है जो दीर्घकाल तक जीवित रहे। पीपल, वट, तिमला आदि तमाम प्रजाति के पौध दीर्घकाल तक जीवित रहने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम करते है। इसलिए संकल्प अभियान के तहत वृहद स्तर पर पीपल और वट वृक्ष के पौध लगाए जा रहे है।
पौधरोपण अभियान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने विरही में मीडिया से भी वार्ता करते हुए राज्य के विकास के संबध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री समशेर सिंह, सत्याल, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, वृज भूषण गैरोला, राम किशन रावत, पूर्व मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत, पूर्व बार काॅउसिंल के अध्यक्ष पृथ्वी राज चैहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Discussion about this post