रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, UKPSC ने जेल बंदी रक्षक के 238 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, विज्ञप्ति जारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2022 12:20 पूर्वाह्न

 

देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज सोमवार को एक और भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यूकेपीएससी द्वारा सीधी भर्ती के लिए कुल 238 पदों पर यह ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी कारागार विभाग के अंतर्गत जेल बंदी रक्षक के इन पदों के लिए 5 दिसंबर 2022 तक आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in या www.ukpsc.net.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जेल बंदी रक्षक के 238 पदों पर सीधी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा कारागार विभाग के अंतर्गत जेल बंदी रक्षक के 238 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 214 पद पुरुष और 24 पद महिला जेल बंदीरक्षक के लिए हैं।

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) पास अनिवार्य है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यकारी ज्ञान होना अनिवार्य है।

शारीरिक मापदंड

पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 160 सेंटीमीटर एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 157.5 सेंटीमीटर अनिवार्य है। वजन न्यूनतम 55 किग्रा अनिवार्य है। सीने की माप बिना बुलाए 78.8 सेंटीमीटर और फुलाने पर 83.8 सेंटीमीटर अनिवार्य है। पर्वतीय क्षेत्र, अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए बिना बुलाए 76.3 सेंटीमीटर और फूल आने पर 81.3 सेंटीमीटर अनिवार्य है। महिलाओं के लिए ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और पर्वतीय क्षेत्र तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए ऊंचाई 147 सेंटीमीटर अनिवार्य है। सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए वजन कम से कम 45 किलो अनिवार्य है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें क्वालीफाई करने के लिए सभी आइटम में न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य है। इसमें 20 अंक की बॉल थ्रो, 20 अंक की लंबी कूद, 20 अंक के चिनिंग अप, 20 अंक के दंड और बैठक, और 20 अंक की दौड़ शामिल है। बॉल थ्रो कम से कम 50 मीटर, लंबी कूद कम से कम 13 फीट, चिनिंग अप (बीम) कम से कम 5 बार, बैठक कम से कम 2 मिनट में 50, दंड कम से कम 4 मिनट में 25 और दौड़ 3 किलोमीटर ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट में अनिवार्य होगा। महिलाओं के लिए 50 नंबर के चिनिंग अप (बीम) और 50 नंबर की दौड़ होगी। इसमें कम से कम 5 बार चिनिंग अप (बीम) और अधिकतम 15 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है। शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन किया जाएगा।

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। वही इन पदों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति के समय आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। उनकी आयु गणना 1 जुलाई 2020 से की जाएगी। जबकि पहली बार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को 5 वर्ष तक की छूट नियमानुसार मिलेगी।

यहां देखें आधिकारिक विज्ञापन की पूरी जानकारी

Bandirakshak _Advertisement_22
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.