गुरूवार, अक्टूबर 23, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो के सफल आरोहण के लिए आरक्षी राजेन्द्र नाथ को किया फ्लैग ऑफ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2022 3:25 अपराह्न
देहरादून : सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ । आज 18 फरवरी, 2022 को SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी, माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) को फतह करने के लिए सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर रवाना किया गया।
आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है । इनके द्वारा विगत वर्षों में डीकेडी-2 (5670 मीटर), चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), सतोपंथ(7075), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर) व माउंट गंगोत्री प्रथम (6675 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट क्लीमेंजारो (5895 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है।  आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा इसी एक्सपीडिशन  के माध्यम से माउंट किलमन्जारो को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सेनानायक SDRF द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पर्वतारोहण असीमित रोमांच, जोश, मनोरंजन तथा जोखिम से भरा साहसिक खेल है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। SDRF के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 
आरक्षी राजेन्द्र नाथ के इस पर्वतारोहण अभियान के माध्यम से SDRF में एक साहसिक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अन्य जवान भी अभिप्रेरित होंगे व उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो निश्चय ही भविष्य में उच्च तुंगता रेस्क्यू के दौरान विषम परिस्थितियों में भय व अवरोधों का डटकर सामना करने का साहस प्रदान करेगा । फ्लैग ऑफ सेरेमनी में  उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, कमल सिंह पंवार, निरीक्षक राजीव रावत, अनुराग, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह राणा,  उप-निरीक्षक पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, सहायक उप- निरीक्षक आलोक चंद एवं अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भी शुभकामनाएं दी गयी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के 25 वर्ष : रजत जयंती सप्ताह लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव – डीएम सविन बंसल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, कोटद्वार निवासी ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन
  • भारत के प्रथम गांव माणा में 25-26 अक्टूबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लिया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने टीका प्रसाद मैखुरी
  • राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन, दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ
  • नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा, गौ-संरक्षण को लेकर कही बड़ी बात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.