posted on : अप्रैल 24, 2022 4:31 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): डुंडा ब्लाक के ग्रामसभा कुराह पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने ग्रामसभा कुराह की अधूरी पड़ी सड़कों को विधिवत भूमि पूजन कर सड़क कार्य का प्रारंभ कराया। इस मौके पर ग्रामीणो ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर अभिवादन किया। उन्होंने ने कहा कि भाजपा नीति सरकार के जनकल्याणकारी विजन से हर काम संभव हो पा रहा है। विधायक सुरेश सिंह चौहान ने स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत के प्रयासों की भी सराहना की। और छुटे हुए कार्यों को आगे बढ़ने का काम करेंगे। वहां मौजूद ग्राम प्रधान कुराह सरीता विष्ट ,अधिशासी अभियंता PWD, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पूर्व निदेशक लोकेंद्र विष्ट, डुंडा मंडल अध्यक्ष देशराज विष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश नौटीयाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सतीश रावत, कन्हैया रमोला, सुरेन्द्र नीराकोटी आदि लोग शामिल थे।