मंगलवार, जुलाई 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व इगास, जानें गढ़वाल में कैसे मनाते हैं इगास बग्वाल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2022 2:53 अपराह्न
कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। उत्तराखंड के गढ़वाल में सदियों से दिवाली को बग्वाल के रूप में मनाया जाता है। कुमाऊं के क्षेत्र में इसे बूढ़ी दीपावली कहा जाता है। इस पर्व के दिन सुबह मीठे पकवान बनाए जाते हैं। रात में स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद भैला जलाकर उसे घुमाया जाता है और ढोल नगाड़ों के साथ आग के चारों ओर लोक नृत्य किया जाता है। मान्यता है कि जब भगवान राम 14 वर्ष बाद लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया और उसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाया। कहा जाता है कि गढ़वाल क्षेत्र में लोगों को इसकी जानकारी 11 दिन बाद मिली। इसलिए यहां पर दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाई जाती है।
सबसे प्रचलित मान्यता के अनुसार गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी टिहरी के राजा महीपति शाह की सेना के सेनापति थे। करीब 400 साल पहले राजा ने माधो सिंह को सेना लेकर तिब्बत से युद्ध करने के लिए भेजा। इसी बीच दिपावली का त्यौहार भी था, परंतु इस त्योहार तक कोई भी सैनिक वापस न आ सका। सबने सोचा माधो सिंह और उनके सैनिक युद्ध में शहीद हो गए, इसलिए किसी ने भी दिवाली (बग्वाल) नहीं मनाई। लेकिन दीपावली के ठीक 11वें दिन माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ तिब्बत से दवापाघाट युद्ध जीत वापस लौट आए। इसी खुशी में दिवाली मनाई गई। जिसे गढ़वाल में इगास के नाम से जाना जाता है । यह पर्व भैलो खेलकर मनाया जाता है। तिल, भंगजीरे, हिसर और चीड़ की सूखी लकड़ी के छोटे-छोटे गठ्ठर बनाकर इन्हें विशेष रस्सी से बांधकर भैलो तैयार किया जाता है। बग्वाल के दिन पूजा अर्चना कर भैलो का तिलक किया जाता है। फिर ग्रामीण एक स्थान पर एकत्रित होकर भैलो खेलते हैं। भैलो पर आग लगाकर इसे चारों ओर घुमाया जाता है।

हाल के पोस्ट

  • मत्तूर की तर्ज पर उत्तराखंड में विकसित होंगे संस्कृत ग्राम – डॉ. धन सिंह रावत
  • मंशा देवी मंदिर हादसा : मजिस्ट्रीयल जांच के लिए एसडीएम हरिद्वार को जांच अधिकारी किया नामित
  • स्वर्णकार उत्तराखंड की पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास करें – सीएम धामी
  • धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, कई लोग घायल, सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुःख
  • मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की जांच के आदेश, हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं घायलों को पचास हजार की सहायता
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और सांसद अनिल बलूनी ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन किया निरीक्षण, अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने “दीदी की पाठशाला” में बच्चों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • गंगा नदी का जल स्तर बढ़ते देख, जिला प्रशासन मुस्तैद
  • मनसा देवी मंदिर हादसा: भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम धामी
  • नालूपानी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.