posted on : जुलाई 14, 2021 12:32 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): प्रधान संगठन ब्लांक अध्यक्ष सुनिता नेगी के नेतृत्व में कल एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को बघाई दी। साथ ही प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को प्रधानों की 12 सुत्रीय मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। जिन्हें में प्रमुख मागे है 15वे वित में हो रही कटौती पर शीघ्र रोक लगाई जाए।73वे संविधान सांशोधन की मांगों को लागू किया जाया। ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाए। मनरेगा कार्य दिवस प्रति परिवार 100से बढ़कर 200दिन प्रति वर्ष किया जाय। अब यह देखना है कि मुख्यमंत्री के द्वारा प्रधान संगठन की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता हैं शिष्टमंडल में राम मोहन उनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केशव अवस्थी कोषाध्यक्ष, बबीता जोशी सचिव ,प्रदीप बिजलवान,रेशमा देवी, अनिल पंवार आदि शामिल थे।
Discussion about this post