मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने किया CHC बागी एवं तहसील देवप्रयाग व कीर्तिनगर का स्थलीय निरिक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2022 4:41 अपराह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागी, देवप्रयाग, तहसील देवप्रयाग एवं तहसील कीर्तिनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र के सेण्टर प्वाईंट में होने तथा चारधाम के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को ड्राइंग तैयार कर 25 नवम्बर तक डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा पुरूष वार्ड, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, शौचालय सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस दौरान छत मरम्मत, बिजली की तारों को दीवार के अन्दर करवाने एवं इनटेनसिटिव केयर यूनिट हेतु अन्य स्वास्थ्य उपकरण क्रय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एडीएम रामजी शरण शर्मा, सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसडीएम सोनिया पंत, तहसीलदार मानवेन्द्र बड़थ्वाल, आर्किटेक्ट संजय, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि डी.पी.आर्य, सहायक अभियन्ता सतीश भट्ट, अपर सहायक अभियन्ता गौरव जुयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा तहसील देवप्रयाग एवं तहसील कीर्तिनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष, राजस्व अहलद कक्ष, अभिलेख कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, एसडीएम/तहसीलदार/उप तहसीलदार कक्ष, सभागार कक्ष, कानूनगो कक्ष, संग्रह अधिष्ठान, नजारत संग्रह आदि कक्षों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने तहसील कीर्तिनगर में 03 कम्प्यूटर सिस्टम, फोटोस्टेट मशीन, प्याऊ लगाने तथा सभागार कक्ष को कम वीसी कक्ष बनाने की स्वीकृति चाही गई। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम को तहसील कीर्तिनगर में कम्प्यूटर सिस्टम एवं फोटोस्टेट मशीन की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये। जबकि एसडीएम कीर्तिनगर को तहसील कार्यालय में प्याऊ की व्यवस्था करने, रंग-रोगन करने, आंगन का सुदृढीकरण करने तथा सभागार कक्ष को कम वीसी कक्ष बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सोनिया पंत, तहसीलदार देवप्रयाग मानवेन्द्र बड़थ्वाल, तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.