posted on : नवम्बर 8, 2021 4:34 अपराह्न
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट और उत्तराखंड लोक साहित्य सांस्कृतिक मंच की ओर से वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में 50 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल आर्य ने बताया कि 50 निर्धनए दिव्यांग एवं महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए गए। जो पीएल खेतवाल के पुत्र द्वारा ट्रस्ट को दिए गए थे। संस्था की ओर से प्रतिवर्ष जरूरतमंदों को कंबल बांटे जाते हैं। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा उत्थान समिति के संरक्षक अजय पाल शाह के आकस्मिक निधन पर दुख जताया गया।