posted on : जनवरी 10, 2022 9:23 अपराह्न
देवप्रयाग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 09 जनवरी 2022 को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में देवप्रयाग पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त (1) सुनील (2) मनोज कुमार (3) राजेश को 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रामकुण्ड चैक पोस्ट के पास से वाहन संख्या HR26 CG 1058 (स्कॉर्पियो कार) में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्त सुनील पूर्व में भी शराब तस्करी में भटिंड़ा पंजाब में जेल जा चुका है एवं अभियुक्त मनोज के विरूद्ध भी हरियाणा में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 01/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- मनोज पुत्र राम सिंह, निवासी विजय नगर, थाना जिन्द, जनपद जिन्द, हरियाणा उम्र-32 वर्ष।
- सुनील पुत्र राम चन्द्र, निवासी ग्राम करोड़ा, थाना पुण्डरी, जनपद कैथल, हरियाणा उम्र-31 वर्ष।
- राजेश पुत्र दीपचन्द्र, निवासी ग्राम करोड़ा, थाना पुण्डरी, जनपद कैथल, हरियाणा उम्र-40 वर्ष।
बरामद माल
- 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
- वाहन संख्या HR26 CG 1058 (स्कॉर्पियो कार)
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष सुनील पंवार
- उपनिरीक्षक अमित सैनी
- मुख्य आरक्षी 04 ना0पु0 अरविन्द कुमार
- आरक्षी 80 ना0पु0 कुलदीप डिमरी
- आरक्षी 162 ना0पु0 रामपाल सिंह
- आरक्षी 402 ना0पु0 संजय कुमार
- आरक्षी 98 ना0पु0 रूकेश कुमार
- महिला आरक्षी 513 बबीता
- महिला आरक्षी 495 ना0पु0 कुसुम तोपवाल