रुड़की । नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे डेंगू मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम की टीम द्वारा बंद पड़े विद्यालयों में अभियान चलाया गया। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के समय में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में बंद पडे विद्यालयों में डेंगू का लार्वा पनपने की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जिसके चलते कई जगहों पर रूके हुए जल में इसका लार्वा उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों में जाकर टीम द्वारा लार्वा ढूंढा गया। कई स्कूलों में डेंगू का लार्वा नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि आर्य कन्या स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय एवं मदरसा गुलजार ए फरीद में डेंगू का लार्वा नष्ट किया गया। इसके अलावा जीआईसी, डीएवी स्कूल, डीएवी कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सहित दो दर्जन स्कूलों में नगर निगम की टीम ने डेंगू का लार्वा ढूंढ नष्ट करने का अभियान चलाया।