posted on : अक्टूबर 19, 2022 3:20 अपराह्न
टिहरी : विकास भवन नई टिहरी में 20 अक्टूबर, 2022 को दीपावली आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें से एन.आर.एल.एम. के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढवाल मनीष द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दीपावली आजीविका मेले में विकास खण्डों में नियुक्त ब्लॉक मिशन प्रबन्धक एवं एरिया समन्वयक द्वारा अपने-अपने विकास खण्ड का प्रतिनिधित्व किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मेले में प्रतिभाग करने हेतु ब्लॉक मिशन प्रबन्धक एंव एरिया समन्वयक को विकास खण्ड के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को उनके द्वारा उत्पादित सामग्री एंव कैनोपी, बैनर आदि स्टॉल से सम्बन्धित सामग्री के साथ स्वयं सहायता समूहों के 2-2 महिला सदस्यों सहित समयानुसार विकास भवन नई टिहरी में उपस्थित होकर स्टॉल लगाने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा गया है।