posted on : जून 11, 2021 9:19 अपराह्न
कोटद्वार । केन्द एवं राज्य में शासित भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पेट्रोल पम्प पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ मार्ग स्थित बत्रा पेट्रोल पम्प के आगे धरना प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की सत्तासीन भाजपा सरकार पर हठधर्मिता एवं तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मंहगाई कम करने के वादे के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार पेट्रो पदार्थो के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने में नाकाम रही है, कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढोतरी से दिन प्रतिदिन महंगाई बढ रही है। जिससे आम आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रो पदार्थो के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन भाजपा सरकार की शोषण परक व्यवस्था लगातार जारी है, कहा कि नेपाल एवं श्रीलंका जैसे छोटे देशों में पेट्रो पदार्थो के दाम भारत से बहुत कम है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों पर देश की जनता को जाति धर्म एवं सम्प्रदाय तथा मंदिर मस्जिद के नाम पर भ्रमजाल में फंसाने का का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें कभी भी देशवासियों का भला नहीं चाहती है, जिससे आज पूरा देश भाजपा की कारगुजारियों का खामियाजा भुगत रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चैहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैन्त्यूरा, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, राजेन्द्र असवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, जीतेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, कृपाल सिंह, शकेश्वर प्रसाद सेमवाल, राजा आर्य, सुवेश जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discussion about this post