posted on : नवम्बर 20, 2021 5:15 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा किसान एवं खेती विरोधी तीनो काले कानून वापस लेने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए किसानो के संघर्ष की जीत पर प्रशन्ता व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण कर नारेबाजी करते हुए पटाके फोड़े,इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों के संघर्ष के सामने मोदी सरकार का अहम, चकनाचूर हुआ और अनुभवहीन सरकार ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए काले कानून वापस लेने की घोषणा की है ।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि एम०एस०पी० पर कानून बने, आन्दोलन के शहीद हुए 700 से अधिक किसानों को मुवावजा दिया जाय एवं परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए । आज के कार्यक्रम मे चन्द्रमोहन खर्कवाल जिलाध्यक्ष, संजय मित्तल महानगर अध्यक्ष, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, सतेंद्र सिंह नेगी, उपेन्द्र सिंह नेगी, कमल किशोर , सुधा असवाल, पूजा त्यागी, सूरज प्रकाश शाह, धर्मेन्द्र सिंह नेगी, धीरेद्र सिंह विष्ट, सतेंद्र सिंह नेगी, रजनीश उप्पल, अनिल चौधरी, विजय रावत, चन्द्रमोहन सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, वृजपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, राजा आर्य, जावेद, नसीम अहमद, वसारत मंसूरी, कुनाल भाटिया, सुरेन्द्र सिंह नेगी, ऊषा देवी, मंजू, पूजा देवी, गणेश नेगी, मोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह भण्डारी आदि मौजूद रहे।