posted on : जून 5, 2021 4:32 अपराह्न
कोटद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र सिंह गुसांई को विधानसभा कोटद्वार का सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनका अभिंनदन किया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश की शीर्ष नेतृत्व के द्वारा राजेन्द्र सिंह गुसांई को विधानसभा कोटद्वार का सोशल मीडिया का प्रभारी बनाये जाने से कांगे्रस पार्टी को लाभ होगा। कहा कि राजेन्द्र सिंह गुसांई पूर्व में भी कर्मचारी संगठनों में शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। तथा वर्तमान में राजेन्द्र सिंह गुसांई जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य भी कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, हेमचंद्र पंवार, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, केसर सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, रूपेन्द्र नेगी, जितेन्द्र भाटिया, वृजपाल सिंह, कृपाल सिंह मौजूद थे।
Discussion about this post