posted on : मई 30, 2021 5:16 अपराह्न
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगांई, एवं कोरोना संक्रमण काल में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
गढ़वाल टाकीज स्थित चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढोतरी होने से मंहगाई चरम पर पहुंच गयी है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुई है, जिससे प्रदेश में मृत्युदर में बढोतरी हुई है, कहा कि प्रदेश सरकार ने साढे चार साल के कार्यकाल में हास्पिटलों में रिक्त पदों पर भी डाक्टरों सहित मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति तक नहीं कर पायी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाऐं ध्वस्त हो गयी है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है, इसके अलावा टीकाकरण अभियान को भी असफल बताते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध न करवाये जाने से अभी भी लाखों लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, जो कि प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मंहगाई पर अंकुश नहीं लगाया तथा स्वास्थ्य सेवाओ को बेहतर नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, धीरेन्द्र बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, रूपेन्द्र सिंह नेगी, नीलम रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह नेगी, बदरूद्दीन अंसारी, राजा आर्य मौजूद थे।
Discussion about this post