कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शूक्ष्म कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज ही दिन 21 मई 1991 में चेन्नई के पेरूम्बदूर नामक स्थान पर आंतकवादियों के द्वारा आत्मघाती हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस दौरान स्व. राजीव गांधी श्रीलंका के लिट्टे और सिंहलियों के बीच शांति की दिशा में कार्य रहे थे।
कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है, जिसमें प्रमुख रूप से कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में देश को दुनिया के देशों में अग्रणी पंक्ति में खडा किया। इसके अलावा दलबदल कानून पारित करना, पंचायती राज कानून व महिलाओं को सम्मान दिलाया गया, युवाओं के मताधिकार को घटाकर 18 साल, अयोध्या में भगवान राम के दर्शनों की अनुमति प्रदान करना, देश की सुरक्षा के लिए पृथ्वी, त्रिशूल, अग्नि मिशायलो का विकास किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, हेमचंद्र पंवार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, जितेन्द्र भाटिया, हरेन्द्र पुंडीर, राजा आर्य, जितेन्द्र भाटिया, सुधांशु नेगी, राम अवतार मौजूद थे।
Discussion about this post