कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी सहित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शूक्ष्म कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर मालार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने कहा कि स्वंतत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में विकास के हर आयामों को छूने का प्रयास करते हुए देश को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में ला खड़ा कर दिया। राजनीति के क्षेत्र में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विश्व पटल पर पहचान बनाते हुए उपनिवेशवाद को समाप्त करने, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के मुखिया के रूप में स्वंय को स्थापित करते हुए वैश्वक समस्याओ का निस्तारण किया। उन्होंने भारत में विश्व स्तरीय प्रतिष्ठानों जिसमें विज्ञान, शिक्षा, खेल सहित कृषि के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हे बहुआयामी प्रतिभा का धनी राजनेता बताया, कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्व. जवाहर लाल नेहरू ने अपनी सकारात्मक सोच के बल पर पूरे भारत को एकजुटता के सूत्र में बांधते हुए चहुंमुखी विकास की आधार शिला रखी, जिसकी बदौलत भारत देश दुनिया के देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, विजय कुमार माहेश्वरी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, हरेन्द्र पुंडीर, जितेन्द्र भाटिया, सूरज प्रकाश, भारत सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, अमित राज सिंह, विजय रावत, राजा आर्य, रूपेन्द्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी मौजूद थे।