posted on : अक्टूबर 30, 2021 4:56 अपराह्न
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से नामित कोटद्वार विधानसभा की पर्यवेक्षक रमा खाल्को के द्वारा आगामी 2022 के चुनाव की तैयारियों की लेकर समीक्षा बैठक की गयी। इससे पहले कोटद्वार आगमन पर प्रदेश के पूर्व काबीना सुरेन्द्र सिंह नेगी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक रमा खाल्को का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कोटद्वार विधानसभा की पर्यवेक्षक रमा खाल्को ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है, भाजपा कार्यकाल में लगातार बढती मंहगाई एवं बेरोजगारी को लेकर भी भाजपा सरकार संवेदनहीन बनी हुई है, कहा कि बढती महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, रसाई गैस एक हजार रूपये का हो गया है, जबकि पेट्रोल डीजल ने सौ का आंकडा पार कर दिया है। कहा कि भाजपा के पौने पाच साल के कार्यकाल में राज्य में विकास का कोई काम नहीं हो पाया है, भाजपा ने अधिकांश समय सिर्फ अपने मुख्यमंत्रियों को अदला बदली में गवां दिया है।
कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार विकास करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, उन्होंने कार्यकर्ताओं कोे आगामी विधानसभा में चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत बताते हुए कहा कि कांग्रेस का बूथ स्तर का कार्यकर्ता कांग्रेस की रीड है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में उत्तराखंड का समग्र विकास हुआ है, जिसकी कि लोग अब तुलना करने लग गये है, जिसका कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलने वाला है, उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटना होगा। ताकि झूठ एवं फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा को सत्ता से उखाड फेंका जा सके।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखे। बैठक में महापौर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुतंला चौहान, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, अल्पसख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिंह, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, सुधा असवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, प्रीति देवी, विनीता भारती, गुड्डी देवी, सुरेशना देवी, महेन्द्र पाल सिह रावत, भोपाल सिंह अधिकारी, नंदन सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसांई, वीडी नवानी, नत्थू सिह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, केएस चौहान, रमेश चंद्र खंतवाल, भारत सिह रावत, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल, नरेन्द्र सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, प्रकाश चंद्र लखेड़ा, महावीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, चन्द्रमोहन सिंह रावत, अमित राज सिंह, विजय रावत, रजनीश उप्पल, अनिल चतुर्वेदी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।