• Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us
बुधवार, मई 18, 2022
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
liveskgnews
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व चहुंमुखी विकास की कामना की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व चहुंमुखी विकास की कामना की

शेयर करें

                                                   
मई 26, 2022 7:46 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जनपद के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व चहुंमुखी विकास की कामना की। इससे पूर्व कालीमठ पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने  मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

 

1 of 5
- +
मां कालीमठ मंदिर  के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा उनके द्वारा जो संकल्प लिए गए हैं उन्हीं के अनुसार विकास कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग भी जरूरी है तभी वह कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नई कार्य संस्कृति व कार्य व्यवहार देश के अंदर आया है। जिसके लिए सभी को नई प्रेरणा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की उनके द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि नई सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत माला श्रृंखला में हर क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है तथा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारी आजीविका का प्रमुख साधन हैं इससे सभी को लाभ प्राप्त होता है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाएं की गई जिनमें शहीद राम सिंह विद्यालय के आने वाले सत्र में उच्चीकरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कोटमा विद्यालय में स्थाई भवन बनाया जाएगा। चिलौंड सड़क मार्ग की घोषणा की गई। तथा स्यांसूगड़ सड़क मार्ग की घोषणा की। विद्यापीठ डिग्री काॅलेज में बीएससी की कक्षाओं को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। गौरीकुंड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जो भी मांग पत्र दिए गए हैं उनका आंकलन कर उस पर आवश्यक कार्यवाही हेतु विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैला रानी रावत ने मुख्यमंत्री के उनकी विधान सभा क्षेत्र में आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने  मुख्यमंत्री को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें पूरा करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने आपदा के दंश को झेला है जिसके लिए उन्होंने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देवप्रकाश सेमवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, मंदिर समिति के मठाधीश अब्बल सिंह राणा, प्रधान कालीमठ गजपाल राणा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रदीप राणा, श्रीनिवास पोस्ती, पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
Previous Post

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने की प्रदेश में रोप – वे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Next Post

आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी डुंडा के द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

Liveskgnews

Liveskgnews

Next Post
आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी डुंडा के द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी डुंडा के द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

Recent News

केदारनाथ यात्रा : गौरीकुंड के पास अवरूद्ध मार्ग हुआ सुचारू, डीएम मयूर दीक्षित ने दी जानकारी

केदारनाथ यात्रा : गौरीकुंड के पास अवरूद्ध मार्ग हुआ सुचारू, डीएम मयूर दीक्षित ने दी जानकारी

मई 17, 2022
हिमालय के लिए रवाना हुई रूद्रनाथ की डोली, 19 को खुलेंगे कपाट

हिमालय के लिए रवाना हुई रूद्रनाथ की डोली, 19 को खुलेंगे कपाट

मई 17, 2022
एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, तीन रेडिमिक्स प्लान्ट को किया सीज

एक्शन में धामी सरकार : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, तीन रेडिमिक्स प्लान्ट को किया सीज

मई 17, 2022
शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने को लेकर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने को लेकर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

मई 17, 2022
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत 15 नवम्बर 2013 से हुई थी | समाचार पत्र हिंदी भाषा में देवभूमि उत्तराखण्ड के धर्मनगरी हरिद्वार के ग्राम बसवाखेडी , पोस्ट मंगलौर से हुई थी | समय के साथ साथ समाचार पत्र अपनी कसौटी पर खरा उतरा | जिस तरह तेज गति से डिजिटल भारत का निर्माण होना शुरू हुआ है उसी क्रम में समाचार पत्र ने 15 नवम्बर 2017 को अपना वेब न्यूज़ पोर्टल www.liveskgnews.com शुरू किया है और यूट्यूब पर liveskgnews चैनल की भी शुरुआत की | आज हमारे वेब न्यूज़ पोर्टल /समाचार पत्र एक साथ पब्लिश हो रहे है |

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us

© 2017 - Liveskgnews .

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक

© 2017 - Liveskgnews .