posted on : सितम्बर 16, 2021 12:11 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।