posted on : अगस्त 22, 2021 1:14 अपराह्न
कोटद्वार/पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के नेतृत्व में जनपद के कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकृत मु.अ.सं. 23/1991, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 26 अक्टूबर 1998 से मफरूर अभियुक्त संजय भातु (उम्र- 46 वर्ष) पुत्र निहाल सिंह निवासी- भातु कॉलोनी/आदर्श कॉलोनी/सेटलमेन्ट कॉलोनी, हरथला चौकी फकीरपुरास, थाना- सिविल लाईन मरादाबद (उ.प्र.) जो उक्त वाद/अभियोग में 23 वर्षो से फरार चल रहा था। उपरोक्त वाछिंत अभियुक्त संजय भातु को जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 21 अगस्त 2021 को भातु कॉलोनी हरथला शेरावाली मंदिर (मुरादाबाद उ.प्र.) के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय कर समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु नगद पारितोषिक दिया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
- मु.अ.सं. 23/91 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्त का नाम पताः-
- संजय भातु पुत्र निहाल सिंह निवासी- भातु कॉलोनी/आदर्श कॉलोनी/सेटलमेन्ट कॉलोनी, हरथला चौकी फकीरपुरास थाना- सिविल लाईन मरादाबद (उ.प्र.)
पुलिस टीमः-
- प्रभारी नरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
- निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी सीआईयू)
- उपनिरीक्षक विकसित पंवार
- कान्स. 321 नापु सुनीत
- कान्स. 333 नापु फिरोज
- कान्स. 218 नापु आबिद अली
- कान्स.119 नापु कुलदीप सिंह
- कान्स. 211 नापु हरीश