गैरसैंण : देवभूमि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से बड़ी खबर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट पेश करने के बाद गैरसैंण को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण कमीश्नरी में चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग को शामिल किया गया है। उन्होंने नई नगर पंचायतों के लिए भी एक-एक करोड़ की घोषणा की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास केस लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। गैरसैंण कमीश्नरी घोषित हो जाने के बाद अब राज्य में गढ़वाल, कुमाऊं के बाद तीसरी कमीश्नरी गैरसैंण हो गई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
- गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को किया शामिल।
- भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में होगी टाउन प्लानर की की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
- नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने की 1–1 करोड़ धन राशि की घोषणा।