posted on : मई 25, 2021 9:33 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके सिद्धांत हमें देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने की भी प्रेरणा देते हैं।
Discussion about this post