posted on : जुलाई 16, 2021 1:29 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा SDRF वाहिनी परिसर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर हरेला पर्व का आगाज किया गया. इसी संदर्भ में आज वाहिनी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारियों के द्वारा 100 वृक्षों को रोपित किया गया. सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत संबोधन किया गया.
इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा संबोधन कर बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा 1 लाख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 90090 वृक्ष लगा दिए गए हैं शेष वृक्षों को लगाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है. पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा विभिन्न कार्य किये गये हैं, जिनमें से उत्तराखंड के मूल निवासियों की घर सकुशल वापसी, समस्त उत्तराखंड में मिशन हौसला के तहत की जाने वाली समस्त कार्यवाही, मेडिसिन किट का वितरण तथा दाह संस्कार जैसे कार्य भी कोविड-19 के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए गए हैं जिसकी सराहना उत्तराखंड के समस्त नागरिकों द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से की गई है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिस प्रकार से विज्ञान आज उन्नति के पथ पर अग्रसर है उसी प्रकार पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों का भी अपना अहम योगदान है जिसे नकारा नहीं जा सकता पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण के कार्य बहुत ही आवश्यक है. उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक वी. विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, IG वी. मुरुगेशन, IG पूरण सिंह रावत तथा IG पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, DIG मुख्तार मोहसिन, DIG करण सिंह नगन्याल तथा एसडीआरएफ वाहिनी के सेनानायक नवनीत सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
हरेला पर्व कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार द्वारा SDRF के 06 सदस्यों सहायक सेनानायक SDRF कमल सिंह पंवार, अनिल शर्मा, निरीक्षक प्रमोद रावत, SI विजय प्रसाद, आरक्षी मातबर सिंह एवं जगदीश नैनवाल को कोविड काल में किये गए सराहनीय कार्यो के लिए प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
Discussion about this post