posted on : जुलाई 8, 2021 5:07 अपराह्न
देहरादून : सदैव ही सम्पूर्ण ऊर्जा और कौशल का निखार तभी पूर्ण प्रवाह में होता है जब नेतृत्व सशक्त ओर कुशल हो, आज उत्तराखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर युवाओँ का जोश अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास और समर्पण को व्यक्त कर रहा था, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्बोधन में स्वभाव की सरलता किन्तु विचारों की दृढ़ता स्पष्ट दिखाई दे रही थी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सम्मान न दिये जाने के क्रम में अधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को दिया स्पष्ट सन्देश, वरिष्ठता को दे सम्मान, एक अनुशासन और नेतृत्व में पूर्णता की ही झलक है.
साथ ही अवसरवादी ओर अफसरशाही के लिए पूर्व सन्देश ओर अदृश्य चेतावनी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्बोधन से दी, कि जो स्वयं को अनुशासन से परे समझते हैं और कुछ हद तक बेलगाम भी उन्हें हर परिस्थिति में प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा, अथवा कराया जाएगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा युवाओं ओर कार्यकताओं को सम्बोधन से जहां जोश से लबरेज किया गया नई ऊर्जा भी कार्यकर्ताओं में भरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह कथन की मैं मुख्यमंत्री नही बल्कि आप मुख्यमंत्री हो दर्शाता है कि प्रदेश के प्रति आपकी जिम्मेदारी भी मेरे ही समतुल्य है इस प्रकार एक शीर्ष नेतृत्व के द्वारा युवा कार्यक्रताओं को सरल शब्दों के सम्बोधन से शिक्षा के साथ ही जोश भी प्रदान किया गया।
Discussion about this post