शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने प्रसिद्व वजीर देवता के दर्शन कर दूरस्थ पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय डुमक का किया निरीक्षण

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को सबसे दूरस्थ गांव डुमक से तोलीताल-कुजौं मैकोट होते हुए करीब 17 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर गोपेश्वर पहुॅचे। शनिवार को सुबह जिलाधिकारी ने डुमक गांव में प्रसिद्व वजीर देवता के दर्शन करने के बाद सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय डुमक का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या एवं शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जीर्णशीर्ण विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने डुमक गांव में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विकास योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं जायजा लेते हुए संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इससे पूर्व विगत शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डुमक गांव में देर रात्रि तक जनता दरवार एवं बहुउदेशीय स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। साथ 03 मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया गया। कृषि विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 39 लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 40 पेंशनरों का सत्यापन और वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग पेंशन के 12 आवेदन लिए गए। जिलाधिकारी ने दूरस्थ गांव डुमक में ही रात्रि प्रवास किया।
शनिवार को जिलाधिकारी ने डुमक से तोलीताल होते हुए करीब 17 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर कुजौं मैकोट पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने कुंजौमैकोट से डुमक जाने वाले रास्ते में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया निर्माण, राइका डुंग्री मैकोट का नाम संशोधित कर राइका कुंजौ-मैकोट-डुंग्री करने, अनुसूचित बाहुल्य बस्ती नैवी तक सड़क मार्ग स्वीकृत करने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राजीव शर्मा, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीईओ कुलदीप गैरोला, तहसीलदार रवि शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके उनियाल आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में भाजपा का इंटरनल सर्वे, विधायकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा, किसके लिए बजी खतरे की घंटी…?
  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
  • भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.