सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना ने दूरस्थ गांव कण्डारा में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में सुनी जन समस्याएं, 42 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2022 5:04 अपराह्न

 

चमोली : जन समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में कपीरी पट्टी के दूरस्थ गांव कण्डारा में बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 42 शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 455 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बहुउदेशीय शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण के लिए रोस्टर निर्धारित करें और जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। संविधान दिवस के मौके पर आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को संविधान दिवस की शपथ भी दिलाई और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।

बहुउदेशीय शिविर में कण्डारा, खतियाडी, जसियारा, कुनेथ, किमोली  आदि गांवों के लोगों ने सड़क, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, भूस्खलन, आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग आदि से जुडी समस्याएं रखी। ग्वाड-डिढोली-किमोली मोटर मार्ग, डिमंर-सुमल्टा मो.मार्ग, नौसारी-बणसोली मो.मार्ग, नैनीसैंण-केदारकोट मो.मार्ग का निर्माण तथा कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग सुधारीकरण की समस्या पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को विभिन्न स्तरों पर लंबित सडक प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराने और कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग सुधारीकरण हेतु तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों की नैनीसैंण से केदारकोट तक सडक निर्माण की मांग पर डीएम ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

क्षेत्र में विद्युत से जुड़ी अधिकांश शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कपीरी पट्टी के गांव क्षेत्रों में स्थित विद्युत लाईन का सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पर विद्युत लाईन शिफ्ट करने की आवश्यकता है या जो पोल खराब हो गए है, उनको एक महीने के भीतर बदलना सुनिश्चित करें। राइका कनखुल व एएनएम सेंटर कण्डारा में पेयजल व्यवस्था को आज ही सुचारू करने तथा नैनीसैंण में पीएचसी भवन निर्माण हेतु भूमि चयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक, पशु चिकित्सक तथा विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर तैनाती हेतु संबधित विभागों को निर्देशित किया गया। मनरेगा मजदूरी के भुगतान न होने की शिकायत पर सीडीओ को जांच कर समस्या का निराकरण करने को कहा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों को लेकर सबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए।

शिविर में एलोपैथिक द्वारा 151, आयुर्वेदिक द्वारा 67, होम्योपैथिक द्वारा 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। समाज कल्याण द्वारा 10 पेंशन प्रकरणों का सत्यापन एवं वृद्धावस्था पेंशन के 06 आवेदन लिए गए। पंचायत राज द्वारा 35 परिवार रजिस्टर की नकल तथा सीएससी द्वारा 5 परिवार एवं 3 आय प्रमाण पत्र मौके पर बनाए गए। कषि ने 11, उद्यान ने 13, पशुपालन ने 11 लोगों को कृषि यंत्र, बीज, दवा वितरण की गई। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढवाली योजना के तहत वाहन मद में 2 आवेदन के साथ ही होम-स्टे की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग ने एमएसवाई व पीएमईजीपी की जानकारी दी। सैनिक कल्याण ने 03 पूर्व सैनिकों की पेंशन संबधी समस्याओं का निराकरण किया और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु स्पर्श एप संबध में  जानकारी दी।शिविर में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह, एसीएमओ डा.उमा रावत, डीडीओ सुमन राणा, ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी, कण्डारा ग्राम प्रधान कुसुम लता, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, समस्त जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, एआई से बने डिज़ाइन नहीं होंगे मान्य
  • धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्माणाधीन सौंग बांध परियोजना का किया निरीक्षण, पुनर्वास और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एडीएम एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • MDDA का शुभंकर और स्लोगन बनाने पर मिलेगा ईनाम, AI से बने डिजाइन नहीं होंगे मान्य
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कॉलेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका
  • ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
  • पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर चमोली की ‘सेवा’ एनजीओ सम्मानित
  • हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में खिला ब्रह्म कमल, उच्च हिमालयी वादियां बनीं प्रकृति का अनुपम नज़ारा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.