posted on : अक्टूबर 11, 2021 1:52 अपराह्न
चमोली : चमोली जनपद में तीन नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा सोमवार को पदभार ग्रहण किया गया । यह जानकारी देते हुए सिविल जज सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त द्वारा जिला चमोली के नव नियुक्त न्यायिक अधिकारी गणों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाधि सिंघल, सिविल जज(जू.डि.)गोपेश्वर, शिव सिंह सिविल जज(जू.डि.)थराली तथा चेतन सिंह सिविल जज(जू.डि.)पोखरी ने अपना पदभार ग्रहण किया।