posted on : जुलाई 8, 2021 3:59 अपराह्न
उतरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रतीक सिंह जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक कर गहन मंत्रणा की। आगामी चुनाव को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक द्वारा अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही स्थानीय मुद्दों पर विफल भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में जो उबाल है उस पर कांग्रेस 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही है, जिस पर ज़िले से भी कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गयी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्व सरकार( कांग्रेस) में हुए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिससे लोगों को कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्य की सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने जनपद की मूलभूत समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में चढ़ाने के संदर्भ में प्रत्येक पट्टी क्षेत्र की गंभीर समस्याओं की सूचनाएं एकत्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जल्द एक सेल गठन कर दूरदराज क्षेत्र की समस्याओं को एकत्रित कर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। यहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मिशन 2022 के दृष्टिगत पूरी तन्मयता के साथ कांग्रेस की दमदार वापसी का उद्घोष किया। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हिमाचल प्रदेश के छः बार के मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर 2 मिनट का शोक व्यक्त कर श्रधांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, अनु0जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन लाल घलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, अनु0जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मनोज मिनान, पार्टी प्रवक्ता दिवाकर भट्ट, पालिका सभाषद अजीत गुसाईं, जीत सिंह गुसाईं, सेवादल के रामलाल, महाजन, कमली भंडारी, राखी राणा, खेमराज राणा, दशरथ पंवार, संतोष कुमार, रविन्द्र पंवार, आदित्य बिष्ट, गोपाल भंडारी, सुधीश पंवार, दीपक रावत, भगवान चंद, सहित अनेक मौजूद रहे।
Discussion about this post