उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): कारोना महामारी के चलते जहां पूरा विश्व इसमें इसमें वैश्विक महामारी से परेशान है वही दूसरी ओर अपने परिवार को पालने के लिए मजदूरी, छोटा मोटा काम व रोजगार करने वाले लोगों पर अपने परिवार के भरण पोषण को लेकर बड़ी समस्याओं खड़ी हो गई। सबसे बड़ी समस्या उन व्यापारियों पर आई है जिन की दुकानें इस महामारी के चलते लगभग एक माह से बंद पड़ी हुई है। विगत वर्ष हुए लॉकडाउन के चलते जो आर्थिक नुकसान हुआ था। उससे व्यापारी अभी तक उभर नहीं पाया है। फिर भी पूर्व में भी और अब भी सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का व्यापारी ने स्वागत किया है। लेकिन पूर्व में भी सरकार ने इन व्यापारियों का आर्थिक नुकसान की भरपाई तब की थी ना ही अब सरकार द्वारा की गई।अब परिस्थितिया समान्य हो रही है। और व्यापारियों का आर्थिक स्थितिया खरब हो रही है। जिसके चलते जिला उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोन के चलते मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। और कहा कि 01जून से सभी व्यापारी गतिविधियों को सुचारु रूप से 8बजे से 12 तक खोला जाय। सामान्य होने पर इस समय को आगे बढ़ाया जाए। जिसमें जिलाध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मंडल उतरकाशी सुभाष बडोनी, महामंत्री अजय प्रकाश बुडोला, सोवेद्र सिंह कलुडा आदि शामिल थे।
Discussion about this post