posted on : सितम्बर 17, 2021 3:28 अपराह्न
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं भाबर मण्डल कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा ही संगठन के तहत मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेक्सीनेशन सेन्टरों पर जाकर वैक्सीन लगवाने में सहायता की एवम मलिन बस्तियों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम जाकर मिष्ठान वितरण एवम वृक्षारोपण किया साथ ही नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने 5 बुथों पर वैक्सीनेशन में सहयोग किया वहीं भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कलालघाटी स्थित अस्पताल में फल वितरित किए गए साथ ही भाबर मंडल के प्रत्येक वैक्सिनेशन सेंटर में 2-2 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी ।इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, उपाध्यक्ष एवम नामित पार्षद पंकज भाटिया, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बीना रावत, पूनम थपलियाल, अर्चना शर्मा,विजयानन्द पोखरियाल, मुन्ना लाल मिश्रा, राकेश मित्तल, मानेश्वरी बिष्ट, अतुल डोबरियाल, रजनीश चौधरी, उर्वशी अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मीना बेंजवाल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, गौरव जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।