कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड न. 38 मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. बैठक में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस गीता सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा किये गए कार्यों का भी विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि कोटद्वार में भाबर डिग्री कॉलेज, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कोटद्वार हॉस्पिटल, कलालघाटी हॉस्पिटल जैसे बड़े बड़े कार्य पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा किये गये.
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे मे कहा कि पिछले पौने पांच सालों मे सरकार ने जनता के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है बल्कि बड़े-बड़े वादे करके सिर्फ जनता को छला गया है। सभा मे पूर्व प्रधान रामसिंह, पार्षद अमित नेगी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शाह, पूजा देवी, विनोद देवी, सुमन देवी, मधु देवी, रेखा नेगी, बिपिन, सतेंद्र, धीरज कुमार, अजय भास्कर, अखिलेश भास्कर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।