posted on : मार्च 17, 2022 1:03 पूर्वाह्न
देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफे की प्रति जारी की है। जिसमें उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वयं के उपर ली है।